फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Jokes: डॉक्टर- आपकी बीवी अब सिर्फ दो दिन की मेहमान है, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

Sat, 24 May 2025 06:21 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
Viral Jokes In Hindi: बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

डॉक्टर (पति से)- आपकी बीवी अब सिर्फ दो दिन की मेहमान है, आई एम सॉरी
पति- इसमें सॉरी की क्या बात है डॉक्टर साहब,
निकाल लेंगे ये दो दिन भी जैसे-तैसे....
विज्ञापन

2 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
आदमियों की आत्माएं मरने के बाद आपस में बात कर रही थी
पहली आत्मा दूसरी से- आत्महत्या दो तरह की होती है
पहली तेज और आसान- गले में रस्सी डालो और पंखे से लटक जाओ
दूसरी धीमी और दर्दनाक- गले में वरमाला डालो और जिंदगी भर लटके रहो....

मां- आधी रात को कमरे में आकर बोली
बेटा तुझे पता है, कि पेट्रोल सस्ता हो गया है?
बेटा- हां मां तो?
मां- चुपचाप फोन बंद कर के सो जा
नहीं तो तेरे इसी फोन पर पेट्रोल डाल के आग लगा दूंगी....
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
मां- बेटी इतनी लिपस्टिक लगाकर कहां जा रही हो?
बेटी- मां मैं कॉलेज जा रही हूं
मां- बेटी तुझे कोई लड़का पसंद है क्या?
बेटी खुश होकर- हां मां मुझे एक लड़का बहुत पसंद है
मां- तो उस कमीने से बोल दे कि तेरी शादी वर्मा जी के बेटे से तय कर दी है....
 

Today Jokes: लड़की देखने गए लड़के के साथ हुआ कुछ ऐसा, पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
मैरेज ब्यूरो वाला लड़की से- मैडम ये लड़का 5.10 इंच लंबा है
MBA किया हुआ है और एक अच्छी कंपनी में बहुत अच्छी सैलरी पाता है
घर परिवार भी बहुत अच्छा है, बस रंग थोड़ा काला है
लड़की- भाईसाहब इसी क्वालिटी का सफेद रंग में दिखाइए न.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक लड़का टैटू बनवाकर आया और रोने लगा
दूसरा लड़का- क्या हुआ?
पहला लड़का- टैटू बनवाया था
दूसरा लड़का- अबे जब दर्द बर्दाश्त नहीं होता है तो बनवाया क्यों टैटू?
पहला लड़का- दर्द के मारे नहीं रो रहा
'करीना' लिखवाया था साले ने 'कमीना' लिख दिया.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें