फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: आपका और आपकी पत्नी का ब्लड ग्रुप एक ही है, पप्पू का जवाब सुनकर डॉक्टर की बोलती बंद हो गई

Fri, 01 May 2026 12:11 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
Chutkule In Hindi: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला.....

डॉक्टर- आपका और आपकी पत्नी का ब्लड ग्रुप एक ही है
पप्पू- जरूर होगा, 35 साल से मेरा खून जो पी रही है......


डॉक्टर (पप्पू से)- मैंने तुम्हें 10 बजे दवाई लेने को बोला था,
तुम 5 बजे ही क्यों ले लेते हो?
पप्पू- दुश्मन पर तब वार करना चाहिए, जब वो तैयार न हो
डॉक्टर बेहोश.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- पति और पत्नी में बड़ा कौन होता है?
मोनू- पत्नी बड़ी होती है 
टीचर- अच्छा, वो कैसे?
मोनू- पति में 'इ' की मात्रा आती है तो वहीं
पत्नी में बड़ी 'ई' की मात्रा आती है 
मोनू का जवाब सुनकर टीचर की बोलती बंद हो गई......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- शादी में दूल्हे के बाराती क्यों जाते हैं?
गप्पू- क्योंकि बड़ों ने सिखाया है,
किसी के सुख में जाओ न जाओ
दुख में शामिल जरूर होना चाहिए.....

Viral Jokes: साली से जीजा- ये बीवियां भी बहुत अजीब होती हैं, वजह पढ़कर पेट पकड़कर खूब हंसेंगे आप

New Jokes: पति-पत्नी मंदिर गए, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
मोहन- सर, मेरी बीवी 5 दिनों के लिए मेरे साथ 
मनाली घूमने जाना चाहती है, छुट्टी दे दीजिए 
बॉस- छुट्टी नहीं मिलेगी
मोहन- शुक्रिया सर, मैं जानता था कि 
मुसीबत में सिर्फ आप ही मेरे काम आएंगे
मोहन का जवाब सुनकर बॉस की बोलती हो गई बंद.....


सुरेश ऑफिस में लेट पहुंचा
बॉस- कहां थे अब तक?
सुरेश- जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना
नहीं तो खैर नहीं
सुरेश- ठीक है तो फिर कल से अपनी बेटी को,
खुद ही कॉलेज छोड़ देना.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
जेलर (कैदी से)- सुना है तुम शायर हो
कोई अच्छी सी शायरी सुनाओ यार
कैदी- गम-ए-उलफत में जो कटी जिंदगी हमारी
जिस दिन हुई जमानत, जिंदगी खत्म तुम्हारी.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें