फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: साली से जीजा- ये बीवियां भी बहुत अजीब होती हैं, वजह पढ़कर पेट पकड़कर खूब हंसेंगे आप

Fri, 01 May 2026 10:29 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल हिंदी जोक्स - फोटो : Freepik
Comedy Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

जीजा (साली से)- यह बीवियां भी बहुत अजीब होती हैं
364 दिन पति को जीने नहीं देती और 1 दिन करवा चौथ का,
व्रत करके मरने भी नहीं देती
जीजा की बात सुनकर साली की बोलती बंद हो गई.......


साली- प्यार में पैसों की अहमियत नहीं होती
जीजा- फिर हर कहानी में लड़की के ख्वाबों में कोई
राजकुमार ही क्यों होता है?
कभी सुना है कि 'मेरे सपनों का मजदूर बरात लेकर आएगा'......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिंकी- यार मेरे पापा ने कहा है कि अगर इस बार,
मैं परीक्षा में फेल हुई, तो मेरी शादी कर देंगे
रिंकी- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पिंकी- बस रिसेप्शन का ड्रेस लेना बाकी है.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़की की शादी हो रही थी....
शादी में दुल्हन का एक्स बॉयफ्रेंड भी आ गया
दुल्हन का पिता- आप कौन?
एक्स बॉयफ्रेंड- जी मैं सेमीफाइनल में बाहर हो गया था
अब फाइनल देखने आया हूं......

New Jokes: पति-पत्नी मंदिर गए, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Jokes: अपनी बीवी को ससुराल लेने पहुंचा टिंकू, पढ़िए मजोदार जोक्स

4 of 5
वायरल हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik
भाभी (देवर से)- तुम्हारे भैया ने मेरा नया-नया बैंक खाता खुलवाया है
देवर- अरे वाह भाभी, कौन से बैंक में?
भाभी- एक किस बैंक में
देवर- अरे भाभीजी वो एक किस नहीं, Axis Bank हैं.....


भाभी- चाय बनाऊं तुम्हारे लिए?
देवर- हां
भाभी-अदरक वाली
देवर- हां
भाभी- तुलसी डालू?
देवर- हां
भाभी- पुदीना डालू?
देवर- एक काम करो भाभी, राई और जीरा 
डाल कर तड़का भी लगा दो....... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति- खाना खाते समय, एक रोटी और देना
पत्नी- रोटी तो खत्म हो गई
पति- ऐसे कैसे?
पत्नी- वैसे ही जैसे कल साड़ी लाने के लिए,
आपके पैसे खत्म हुए थे.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें