Viral Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा भी महसूस करते हैं। हंसने से हम अपने सभी दुख दर्द भूल जाते हैं और प्रसन्न रहते हैं। खुश रहना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। इससे हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आपको सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
एक रात एक घर में चोर घुस आया
पति-पत्नी ने मिलकर उस चोर को पकड़ लिया
पत्नी जो बहुत ही भारी भरकम थी,
चोर को नीचे पटक कर उसके ऊपर बैठ गई
औ पति से बोली- आप जाइये और पुलिस को बुला लाइए
तब तक मैं इसे उठने नहीं दूंगी
यह सुनर पति यहां-वहां देखने लगा
पत्नी खीझ कर बोली- इधर-उधर क्या देख रहे हो,
जाते क्यों नहीं?
पति- मेरी चप्पल नहीं मिल रही है
पत्नी के नीचे दबा हुआ चोर कराहते हुए बोला-
भाई मेरी चप्पल पहन जा, पर जल्दी जा......