फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkle: चोर ने बताई पुलिस को अपनी अंतिम इच्छा, फिर जो हुआ पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी

Tue, 26 Aug 2025 09:01 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
Viral Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला.....

पुलिस- कल तुम्हें फांसी होगी,
बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
चोर- मैं तरबूज खाना चाहता हूं
पुलिस- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है
चोर- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पिता- नालायक मैंने तुमको गीता दी थी पढ़ने के लिए,
कुछ दिमाग मे घुसा या नहीं?
बेटा- हां पिताजी, अब आप मरने के लिए तैयार हो जाओ
बेटा पिता की कनपटी पर बंदूक रख देता है
पिता- बेटा ये क्या कर रहे हो, मैं तुम्हारा बाप हूं
बेटा- पिताजी ना कोई किसी का बाप है और ना कोई किसी का बेटा,
ऐसा गीता में लिखा है
पिता- बेटा मैं मर जाऊंगा
बेटा- पिताजी शरीर मरता है आत्मा कभी नहीं मरती
पिता बेहोश...
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- तुमने रामायण और महाभारत को देख कर क्या सीखा?
चिंटू- महाभारत जमीन का केस है और रामायण अपहरण का 
चिंटू का जवाब सुनकर टीचर की बोलती बंद हो गई.....

टीचर- बच्चों बताओ अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए?
चिंटू- चुपचाप खुजा कर सो जाना चाहिए
क्योंकि आप रजनीकांत तो हो नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लोगे......

4 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- शादी के पहले तुम बहुत मंदिर जाते थे, अब क्या हो गया?
पति- फिर तुमसे शादी हो गई,
और मेरा भगवान पर से भरोसा ही उठ गया… 


Jokes In Hindi: पिता- नालायक कितने रुपए खर्च किए तुने? बेटे ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक आदमी अपने ससुराल गया
सास ने सात दिन तक उसे पालक का साग खिलाया
फिर आठवें दिन सास ने पूछा- बेटा क्या खाओगे?
दामाद- आप बस खेत दिखा दो, मैं खुद चर आऊंगा...


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें