फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: पुलिस- कल तुम्हें फांसी होगी, पप्पू ने दिया गजब का जवाब

Thu, 09 Oct 2025 01:51 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला.....

पुलिस- कल तुम्हें फांसी होगी,
बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
पप्पू- मैं तरबूज खाना चाहता हूं
पुलिस- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है
पप्पू- कोई बात नहीं साहब, मैं इंतजार कर लूंगा....

पुलिस- तुम चोरी क्यों करते हो?
चोर- आपके और आपके बच्चों के लिए
पुलिस- क्या मतलब?
चोर- हम चोरी न करें तो जनता और सरकार को
आपकी जरूरत ही क्या है?
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक बस का एक्सीडेंट हो गया
ड्राइवर जोर-जोर से रो रहा था और चिल्लाकर कह रहा था-
मेरा हाथ कट गया बहुत दर्द हो रहा है
तभी पास खड़ा पप्पू बोला- अबे चुप कर,
उस आदमी को देख बेचारे का गला कट गया,
फिर भी कैसे चुपचाप पड़ा है और
तू सिर्फ हाथ कटने पर इतना चिल्ला रहा है......
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़की किसी लड़के से व्हाट्सप्प पर चैट कर रही थी
लड़का- हेलो
लड़की- हाय, क्या कर रहे हो?
लड़का- मैं एक खूबसूरत लड़की से बात कर रहा हूं
लड़की- यार तुम कितने स्वीट हो
लड़का- हां, वो खूबसूरत लड़की काफी देर से रिप्लाई नहीं कर रही है, 
तो सोचा तुझसे ही बात कर लूं.....


आज के मजेदार जोक्स: पत्नी ने पति के लिए मन्नत मांग कर बांधा धागा, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पति (पत्नी से)- तुमने मुझमें ऐसा क्या देखा जो मुझसे शादी के लिए हां कर दी, 
पत्नी- मैंने बालकनी से आपको एक-दो बार बर्तन साफ करते हुए देखा था....

पति- बहुत सारी खोज करने के बाद आखिरकार मुझे
हमारे लड़ने की वजह पता चल गई
पत्नी- वो क्या?
पति- लड़ाई की मुख्य वजह 'पंडित' है,
क्योंकि उसी ने फेरों के समय आग में घी डाला था.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
दामाद- आपकी लड़की में दिमाग नाम की कोई चीज नहीं है, 
मुझे पहले पता होता तो में ये शादी ही नहीं करता
ससुर- जब तुम देखने आए थे, तो तुमने सिर्फ हाथ मांगा था
दिमाग की तो कोई बात ही नहीं हुई थी
अब कुछ नहीं हो सकता.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें