फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: बहन- मेरे नंबर बहुत कम हैं, भाई का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Wed, 14 May 2025 03:38 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: आजकल की भागम भाग वाली जिंदगी में लोग अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में लोग खुद का ख्याल भी नहीं रख पाते हैं, जबकि सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। हंसने-मुस्कराने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे......

भाई (बहन से)- क्यों रो रही हो?
बहन- मेरे बहुत कम नंबर आए हैं
भाई- कितने नंबर आए हैं?
बहन- केवल 90%
भाई- रहम कर बहन,
इतने में तो हम जैसे तीन लड़के पास हो जाते हैं.......


भाई बहन का रिश्ता ही अलग होता है
एक दुसरे को किडनी दे देंगे
लेकिन टीवी का रिमोट नहीं.....
विज्ञापन

वायरल चुटकुले

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
टीचर क्लास में गणित पढ़ा रहा था
टीचर- बोर्ड में 55 लिखो
सुरेश- सर कैसे लिखते हैं
टीचर- 5 लिखें फिर उसके साइड में एक और 5 लिखें
सुरेश ने बोर्ड में 5 लिखा और रुक गया
टीचर- क्या हुआ रुक क्यों गया
सुरेश- सर दूसरा 5 किस साइड लिखूं ये समझ नहीं आ रहा है.....
विज्ञापन

3 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है?
गप्पू- ताकि कोई ये न कह सके कि, दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया.....


चार दोस्त होटल में खाना खाने के बाद बिल देने को लेकर आपस में उलझ पड़े
आखिर में तय हुआ कि जो होटल का चक्कर लगाकर सबसे पहले आएगा, वो बिल देगा
मैनेजर ने सीटी बजाई, चारों भाग पड़े
10 दिन हो गए, बेचारा मैनेजर आज भी उनके आने का इंतजार कर रहा है.....

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
सोनू अपने दोस्त मिंटू को ज्ञान बांट रहा था
कि अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो आंखें बंद करके
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है
इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं
पहली- तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं
दूसरी- क्या बताऊं बहन, 2020 में शादी तय हुई तब कोविड था
इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा? 
दूसरी- तब (2021) में भी कोविड था, और शादी के लिए केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती?


आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- आपको कोई भी बेवकूफ बना देता है, पति ने दिया गजब का मजेदार जवाब

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें