Funny Jokes In Hindi: सेहतमंद रहने के लिए बड़े-बड़े हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी हंसने-हंसाने और खुश रहने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले (Jokes And Chutkule in Hindi) आपकी उदासी दूर करते हैं और जीवन में खुशहाली लाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के मजेदार सफर पर......
पत्नी- आप बहुत भोले हैं, आपको कोई भी बेवकूफ बना देता है
पति- शुरुआत तो तेरे बाप ने की थी......
पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं
अच्छा सा खाना बना देना
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है
सोच रहा हूं तुम्हें अगले महीने तसोने की अंगूठी लाकर दूं
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची
पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं
वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं.....