Hindi Jokes: अगर आप तनाव से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको हर दिन सुबह और शाम हंसना चाहिए। अगर आप तनाव मुक्त रहते हैं, तो आपके चेहरे पर हंसी नजर आती है। चेहरे की हल्की सी मुस्कुराहट किसी की भी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसलिए हंसना हर लिहाज से जरूरी और फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए जोक्स का पिटारा लेकर आए हैं। इन जोक्स (Jokes in Hindi) पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
गांव में आधार कार्ड बन रहा था।
कम्प्यूटर ऑपरेटर ने एक महिला से पूछा- तुम्हारे घरवाले का क्या नाम है? ये कॉलम भरना है।
महिला बोली- हमारे यहां घरवाले का नाम नहीं लिया जाता।
ऑपरेटर- कुछ हिंट दो मैं भर देता हूं।
महिला बोली- 3 गंजी 3 गंजी।
ऑपरेटर चकरा गया ।
तभी बगल में खड़ा एक लड़का बोला-” छगनजी ”