Funny Jokes: काम के दबाव के बीच खुश रहना लोगों के लिए बेहद कठिन काम हैं। अगर आपको काम के दबाव से होने वाले मानसिक तनाव और चिंता से बचना है, तो सुबह और शाम नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से प्रसन्न रहता है और तनाव दूर रहता है। जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी आप हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया
बॉस -अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का-लाल झंडा दिखा दूंगा ,
बॉस-अगर झंडा नहीं मिला तो ,
लड़का-तो टॉर्च दिखा दूंगा ,
बॉस-अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा ,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों ?
लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।