Funny Jokes: जोक्स या चुटकुले हम सभी की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं। इससे आसपास की फिजा खुशनुमा बन रहती है। इसके साथ हमें बेहतर मानसिक, शारीरिक, सामाजिक जीवन जीने में भी सक्षम बनाते हैं। काम की आपाधापी और तनाव भरे जीवन के बीच खुश रहने के लिए हमारे पास जोक्स या चुटकुले एक अच्छा उपाय हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे.
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे.
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया.
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर।