Jokes in Hindi: वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हर किसी का हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो मानसिक तनाव से होने वाली कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) और वायरल चुटकुले (Viral Chutkule) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
संता- तुम्हें पुलिस ने क्यों पकड़ा?
बंता- बैंक लुटने के बाद वहीं बैठकर
पैसे गिनने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया।
संता- वहीं, पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी?
बंता- वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से
पहले पैसे गिन लें, बाद में बैंक जिम्मेदार नहीं होगा।