फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति ने जमकर की पत्नी की तारीफ, वजह जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Wed, 02 Aug 2023 04:53 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: हंसने मुस्कुराने से हमारे जीवन का तनाव दूर होता है। साथ ही हमारे अंदर सकारात्मकता आती है, जो हमें कठिन से कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने में हमारी मदद करता है। हंसी किसी योग से कम नहीं है, क्योंकि इससे हमारे शरीर और मन को कई फायदे मिलते हैं। सबसे खास बात तो ये है कि हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। हंसी मजाक करने से आपके आस पास के लोग भी खुश रहते हैं, जिससे खुशनुमा माहौल बना रहता है।  इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पति (फोन पर पत्नी से) - तुम बहुत प्यारी हो...!
पत्नी - थैंक्स...!
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...!
पत्नी- थैंक्यू सो मच... और बताओ क्या कर रहे हो
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!
पत्नी आओ बेलन लेकर इंतजार कर रही हूं
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दो महिलाएं बात कर रही थीं...
पहली बोली (चिंकी)- बहुत साल पहले एक बाबा ने कहा था
कि भगवान तुझे इतना देगा कि संभाला नहीं जाएगा! 
दूसरी महिला - तो क्या हुआ? 
पहली महिला (चिंकी) - अब पता चला वो वजन की बात कर रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- पत्नी पार्टी में जाते हैं।
पत्नी आज तो स्टेज पर आग लगा देंगे।
पति- अरे मैं माचिस लाना भूल गया।
पत्नी- अरे मैं डांस की बात कर रही हूं।
पत्नी, हां लेकिन तुम्हारे डांस करने पर लोग स्टेज को ही आग लगा देंगे।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दरोगा - तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? 
टोलू- सर, हवालदार साहब ने कहा था, अगर जेल नहीं जाना चाहता तो तो जेब गर्म कर, 
मैंने माचिस जला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां
दो दिन में ही बिक गईं।
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी।
किताब का नाम था - 'एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे'
और गलती से हो गया - 'एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे'।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें