फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति- बताओ जब मैं हंसता हूं तो कैसा लगता हूं? पत्नी ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Tue, 26 Dec 2023 05:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: आज कल के व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। काम के दबाव की वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बाबा
लड़की- मैं बाबा नहीं बेटी हूं
भिखारी-भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी
लड़की- अरे मेरा नाम पूजा है
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे पूजा बेटी
लड़की- मेरा पूरा नाम है पूजा शर्मा
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी पूजा शर्मा
लड़की- घर में मुझे प्यार से राजकुमारी कहते हैं
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी राजकुमारी पूजा शर्मा
लड़की- हम्म ये हुई ना बात, माफ़ करो बाबा घर पे कोई नहीं है।
भिखारी बेहोश।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- बताओ जब मैं हंसता हूं तो कैसा लगता हूं? 
पत्नी- ऐसे लगता है जैसे, नोकिया 1100 हैंग हो गया हो। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा- जल्दी से न्यूजपेपर दो।
पति- तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो, दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और तुम न्यूजपेपर मांग रही हो। यह लो मेरा टैबलेट।
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा।
अब पति सदमे में है। 

Funny Jokes: चिंटू- अगर मुझे साइकिल नहीं दोगे तो मेरा दिल खट्टा हो जाएगा, मिंटू ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
पप्पू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी...
लड़की बोली- ओए, ये क्या कर रहा है, मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं?
पप्पू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम, लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न।

आज के मजेदार जोक्स: कार में लॉक होने के बाद सरदारों ने कही ऐसी बात, जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें