फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पत्नी- मोहब्बत शादी से पहले करनी चाहिए या शादी के बाद? जवाब सुनते ही पति की कर दी धुनाई

Sat, 08 Aug 2026 06:39 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes:  वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं, अच्छा सा खाना बनाना...! 
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया...! 
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है, अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा...! 
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची...! 
पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं, 
वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं...!
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पत्नी ने पति से पूछा- मोहब्बत शादी से पहले करनी चाहिएया शादी के बाद? 
पति ने कहा- कभी भी करो, पर बीवी को पता नहीं चलना चाहिए।
फिर क्या जमकर हुई धुनाई 
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पत्नी बड़ी ध्यान से बुक पढ़ रही थी
पति- कौन सी किताब पढ़ रही हैं?
पत्नी- लड़कियों का पालन पोषण कैसे करें
पति- क्यों क्या हुआ?
पत्नी- मैं जानना चाहती हूं कि
मेरा पालन-पोषण सही से हो रहा है या नहीं।

Hindi Jokes: जब देवर ने भाभी से पूछा ऐसा सवाल, जवाब सुनकर पेट पकड़कर हंसेंगे आप
 

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
नई नवेली फिरंगी बहू की आंखों में आंख डालकर कलियुगी सास बोली...
सास- तुम्हारी शैक्षणिक योग्यता क्या है? हिंदी में बताओ।
लड़की- नेत्र नेत्र चाय।
सास- क्या मतलब?
लड़की- आई आई टी।
सास कोमा में है।

Desi Chutkule: क्या मैं मोटी हो गई हूं? पति का जवाब सुनकर पत्नी के उड़े होश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 
पति- कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें