फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब पति ने पत्नी को बताया शादी का फायदा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 19 May 2023 12:39 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes In Hindi: आज कल की भागमभाग भरी जिंदगी में सभी के लिए हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है, जिससे तनाव और टेंशन जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। हंसने से मन में सकारात्मकता आती है, और हम बड़ी से बड़ी समस्या को भी आसानी से पार कर पाते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान के जीवन में हंसी ठिठोली लाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं, हंसने और हंसाने के इस मजेदार सफर पर...

पति- तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ,
पत्नी- कौन सा फायदा?
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा,
लड़का- मुझे तो पहले ही लगता था कि तू भूतनी है...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर (सोनू से) - होमवर्क क्यों नहीं किया? 
सोनू- मैम,  मैं जैसे ही पढ़ने बैठा लाइट चली गई।
टीचर- तो लाइट आने के बाद क्यों पढ़ाई नहीं की? 
सोनू- बाद में, इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि कहीं मेरी वजह से फिर से लाइट न चली जाए।
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सास- कितनी बार कहा है, बाहर जाओ तो बिंदी लगाकर जाया करो।
बहू- जीन्स पर बिंदी कौन लगाता है?
सास- तो मैंने कब कहा जीन्स पर लगानी है, माथे पर लगानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- मोनू यमुना नदी कहां बहती है? 
मोनू- जमीन पर 
टीचर- नक्शे में बताओ कहां बहती है? 
मोनू- नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें