फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब पति से वादा कर फंस गई पत्नी, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स

Thu, 24 Nov 2022 01:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: इंसान को हमेशा स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान मानसिक तनाव का शिकार होता जा रहा है जिसकी वजह से उसको कई बीमारियां घेर लेती हैं। अगर आप मानसिक तनाव और चिंता से बचना चाहते हैं, तो हर दिन हंसने से बच सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया। उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है। 
उन्होंने पूछा- छोरा की बहन काई करे है? 
लड़के का पिता- बा भी सीए है। 
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है? 
लड़के का पिता- बा भी सीए है। 
उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह! सब सीए है, मतलब आप भी सीए ही होंगे? 
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा...ब्लाउंज कटिंग करूं… ये सब लोग सीए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति से वादा करके फंस गई।
पत्नी- मैं मायके तभी जाऊंगी जब आप मुझे छोड़ने आओगे
पति- मंजूर है पर वादा करो कि घर भी तुम तभी आओगी जब मैं तुम्हे लेने आऊंगा। 

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- क्या तुम्हें पता है कि गाने में इतनी ताकत होती है कि पानी भी गरम हो जाता है
पत्नी- हां हां जरूर, क्यों नहीं जानती
अब तुम यही सोच लो अगर तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो फिर पानी क्यों नहीं।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी... 
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे। 
पति- तो? 
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो? 
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो। बीवी बेहोश।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?
पप्पू- जी मंदिर चला जाता हूं
महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?
पप्पू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं

आज के मजेदार जोक्स: जज- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? संता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिंकी- कौन ज्यादा संतुष्ट है, जिसके पास दस बच्चे हैं, या फिर जिसके पास दस लाख रुपये हैं? 
चिंटू- जिसके पास दस बच्चे हैं
पिंकी– वह कैसे? 
चिंटू- जिसके दस बच्चे हैं, वह और अधिक नहीं चाहता, जबकि जिसके पास दस लाख रुपये हैं, वह और ज्यादा चाहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार से डॉक्टर बोला...
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा, कोई चीज का परहेज?
डॉक्टर बोला- सीटी जोर से मत बजाना बस।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें