Today’s Funny Jokes: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा रहते हैं। आप प्रसन्न रहते हैं, तो आपके आसपास का माहौल सकारात्मक रहता है। इसलिए हम सभी को कोशिश करनी चाहिए कि हर दिन खुलकर हंसे। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पति ने पत्नी को मेसेज भेजा- मेरी जिंदगी इतनी प्यारी, इतनी खूबसूरत बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।
मैं आज जो भी हूं, सिर्फ तुम्हारी वजह से हूं।
तुम मेरे जीवन में एक फरिश्ता बनकर आई हो और तुमने ही मुझे जीने का मकसद दिया है। लव यू..’
पत्नी ने रिप्लाई किया- मार लिया चौथा पैग?
आ जाओ घर कुछ नही कहूंगी।
पति- बाहर खड़ा हूं, गेट खोल दे!