फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: साली साहिबा ने खोली 'जीजा जी' की ऐसी पोल...जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 18 Feb 2023 04:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है। जिस प्रकार से स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान-पान की जरूरत होती उसी तरह हंसी भी हमें स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..

एक बिहारी लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया ,

बॉस- अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,

लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा ,

बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो ,

लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा ,

बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?

लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा ,

बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?

लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,

बॉस- वो क्यों ?

लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
साली- जीजा जी आप अगले जन्म में क्या बनोगे
जीजा जी- मैं तो बिल्ली बनूंगा !
साली- बिल्ली क्यों बनना चाहते हो
जीजा जी -क्योंकि तेरी बहन सिर्फ बिल्ली से डरती है...
उसके बाद साली साहिबा ने ये बात अपने दीदी को बता दी।
फिर चार दिन तक जीजा जी को एक आंख से ही देखकर काम चलाना पड़ा।

 
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- बताओ जब मैं हंसती हूं तो कैसी लगती हूं? 

लड़का- ऐसे लगता है जैसे, नोकिया 1100 हैंग हो गया हो। 

लड़की चुप 

 

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
एक चूहा शराब के गिलास में गिर गया... वहां से एक बिल्ली गुजर रही थी। 

चूहे ने बिल्ली से कहा- मुझे यहां से बाहर निकाल दो, फिर चाहे मुझे खा लेना।

बिल्ली ने गिलास में लात मारी और गिलास गिरा दिया। चूहा निकलकर भागा और बिल में घुस गया।

बिल्ली बोली- झूठे, धोखेबाज, तुम तो कह रहे थे मुझे निकाल दो, फिर चाहे बेशक मुझे खा लेना।

 चूहा मुस्कुराया और बोला- नाराज मत होना, उस वक्त मैं नशे में था।

 
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली... वहां क्यों बैठी है? 

लड़की- सेब खाने 

महिला- पर यह तो आम का पेड़ है! 

लड़की- ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो सेब लेकर आई हूं।

Hindi Jokes: 30 के बाद गर्लफ्रेंड रखनी चाहिए या नहीं? लड़कों ने दिया गजब का जवाब, सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
हाईस्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में बातें कर रही थीं।

पहली लड़की- यार, मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर परीक्षा में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा।

दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है? 

पहली लड़की- बस, रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है....
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें