फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब लड़की ने लड़के को किया फोन, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स

Thu, 15 Sep 2022 02:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: हम सभी के लिए हंसी आज की जरूरत है। काम के दबाव की वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। ऐसे तनाव को दूर करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं तो मानसिक तनाव और इससे होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे। 

एक जगह भागवत कथा चल रही थी। अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई...
'भाई अशोक लखेरा जी, जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचे, सबिता भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही है।
तल्लीनता से भागवत कथा सुन रहे भाई अशोक लखेरा तुरंत उठ खड़े हुए और उठकर घर जाने लगे।
तभी महिलाओं में बैठीं सबिता भाभी चिल्लाईं, 'अरे बैठो-बैठो, राम कथा सुनो। मैंने तो ये बस ये चेक करने के लिए अनांउसमेंट करवाया था कि भागवता कथा ही सुन रहे हो या कहीं और चले गए।
विज्ञापन

2 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
लड़की का फोन आता है लड़के को
लड़का- हां,  कितने का रिचार्ज करवाऊं ?
लड़की- तुम्हें क्या लगता है मैं हर बार रिचार्ज करवाने के लिए ही फ़ोन करती हूं क्या ?
लड़का- तो ?
लड़की- 2 ड्रेस दिलवा दे ना
 
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

चिंटू- भाई, मैंने एक चीज बनाई है जिससे तू कोई भी चीज आरपार देख सकता है। 
पिंटू - वाह, ऐसी क्या चीज बना दी है?
चिंटू- शीशा 
पिंटू- आज तक हंसने में लगा है....

 

4 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
मिंटू अपनी सास से बहुत दुखी था, 
मिंटू (अपनी बीवी रिंकी से )- तुम्हारी मां मानती क्यों नहीं?   जले पर हमेशा नमक छिड़कती रहती हैं। 
रिंकी- अब क्या हो गया?
मिंटू- आज फिर से पूछ रही थी कि दामाद जी, मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो न?

 
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां
दो दिन में ही बिक गईं...!
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी...
किताब का नाम था - 'एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे'
और गलती से हो गया - 'एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे...!

 
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू की पत्नी चिल्लाकर कर बोली- आज शाम को जल्दी घर आ जाना
चिंटू- क्यों कुछ खास है क्या?
पत्नी- मायके से रिश्तेदार आ रहे हैं
चिंटू- मेरा दिमाग मत खाओ, मैं बिजी हूँ, कौन कौन आ रहा है?
पत्नी- मेरी दोनों छोटी बहनें आ रही हैं
चिंटू खुश होकर- अरे डार्लिंग, तुम्हारे रिश्तेदार मतलब मेरे रिश्तेदार
पक्का टाइम से आ जाऊंगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
शादी के अगले दिन ही एक आदमी की बीवी मर गयी. बेचारा खूब रो रहा था.
दोस्त- भाई क्या हुआ था भाभी जी को?
आदमी- कुछ नहीं, बस दही खा रही थी
और खाते-खाते ही…..
दोस्त- अच्छा ये बता, दही और बची है क्या??
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें