फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: बाप-बेटे के मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स

Tue, 18 Feb 2025 06:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
1 of 5
बाप बेटा जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi)। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।

पिता- नालायक मैंने तुमको गीता दी थी पढ़ने के लिए क्या तुमने पढ़ी, कुछ दिमाग मे घुसा या नहीं?
बेटा- हां पिताजी पढ़ ली और अब आप मरने के लिए तैयार हो जाओ
बेटा पिता की कनपटी पर बंदूक रख देता है
पिता- बेटा ये क्या कर रहे हो, मैं तुम्हारा बाप हूं
बेटा- पिताजी ना कोई किसी का बाप है और ना कोई किसी का बेटा ऐसा गीता में लिखा है
पिता- बेटा मैं मर जाऊंगा
बेटा- पिताजी शरीर मरता है आत्मा कभी नहीं मरती
पिता बेहोश.....
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पिता- बेटा इस बार परीक्षा में तुझे 80 प्रतिशत नंबर लाने हैं
गोलू- नहीं पापा, मैं 90 प्रतिशत लाऊंगा
पिता- क्यों मजाक कर रहा है?
गोलू- शुरू किसने किया था...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
बेटा- पापा आप रोज-रोज ऐसे शराब मत पिया करो।
पिता- पीने दे बेटा.... पीने दे....
क्या साथ लाये थे, क्या साथ लेकर जाएंगे?
बेटा- अरे मेरे बाप, इसी तरह पीते रहे, तो छोड़कर भी क्या जाओंगे?

Jokes: डॉक्टर- तुमको पता था कि लड़की कार चला रही तो सड़क से दूर रहना था, मरीज का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पिता (बेटे से)- एक जमाना था जब मैं सिर्फ 5 रुपए में ही किराना, दूध, सब्जी और नाश्ता लेकर आता था
बेटा- अब संभव नहीं है पिताजी, क्योंकि अब हर जगह सीसीटीवी कैमरा लगा होता है...

Comedy Jokes: लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें