Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes)। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को देखता रहता हूं
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है.....