Funny Jokes: हंसना हमारे लिए किसी दवा से कम नहीं है। हंसी कई बीमारियों का इलाज है। अगर हम नियमिय रूप से हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि कभी भी और कहीं भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है?
दरअसल, मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे... अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता। हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है।