फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: डॉक्टर- तुम कौन सा साबुन इस्तेमाल करते हो? पप्पू का जवाब सुनकर हुआ बेहोश

Mon, 06 Jul 2026 07:03 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
Funny Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।

 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
डॉक्टर- तुम कौन सा साबुन इस्तेमाल करते हो?
पप्पू- सपना का साबुन
डॉक्टर- पेस्ट?
पप्पू- सपना का पेस्ट.
डॉक्टर- शैंपू?
पप्पू- सपना का शैंपू
डॉक्टर- अरे यार आखिर ये सपना कौन सी कंपनी है?
पप्पू- सपना मेरी गर्लफ्रेंड है…
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉस के जोक पर पूरी टीम हंसने लगी लेकिन चिंटू नहीं हंसा।
बॉस- तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या?
चिंटू- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है।
 

Jokes: टीचर- तुम एगजाम देने प्लंबर को साथ क्यों लाई हो? पिंकी का जवाब पढ़कर आप भी लगाएंगे ठहाके

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है।
पप्पू- क्या डॉक्टर?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ।
पप्पू- ये एक रोटी खाने के बाद खानी
है या खाने से पहले?
डॉक्टर साहब बेहोश…

Comedy Jokes: पति से पत्नी- तुम जानना नहीं चाहोगे कि मैं बात क्यों नहीं करना चाहती? पढ़ें वायरल फनी जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं...
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें