फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: डॉक्टर- आपका लड़का पागल कैसे हो गया? पिता का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Thu, 18 Jun 2026 09:05 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Funny Jokes: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पलटू- अंकल, मुझे पीएचडी की डिग्री मिल गई है, अब आप मेरा उधारी वाला खाता निकालो।
दुकानदार- अरे बहुत अच्छा, आज सारा हिसाब चुकता करोगे क्या?
पलटू- नहीं अंकल, बस खाते में मेरे नाम के आगे डॉक्टर लगा दो।
पलटू-  की बात सुनकर दुकानदार ने लट्ठ उठाकर उसको जमकर कूटा।
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- आपका लड़का पागल कैसे हो गया? पिता- वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था.
डॉक्टर- तो इससे क्या?
पिता- लोग बोलते थे थोड़ा खिसको, थोड़ा खिसको, तभी से खिसक गया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है
पप्पू- पहले तो बहुत रोया, फिर आंसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है?
पप्पू की बात सुनकर डॉक्टर हैरान रह गया।

Chutkule: देवर- जिसने जल्दबाजी में शादी की उसने अपना जीवन बिगाड़ लिया, भाभी ने दिया गजब का मजेदार जवाब

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पुलिस- घर में मालिक होते हुए तूने चोरी कैसे की?
चोर- साहिब आपकी नौकरी भी अच्छी है, सैलरी भी अच्छी है, फिर आप ये सब सीख कर क्या करोगे?

Jokes: सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए बाबा ने दिया चिंटू को ऐसा समाधान, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है...!
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने...!
पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में...!
पति बेहोश...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें