फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए बाबा ने दिया चिंटू को ऐसा समाधान, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 18 Jun 2026 05:10 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: जोक्स माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।  
विज्ञापन
1 of 5
लेटेस्ट चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
Chutkule In Hindi: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। चुटकुले (Chutkule) हंसने में हमारी काफी मदद करते हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप भी अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....


चिंटू- किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए,
क्या करूं?
बाबा- किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम,
शुरू कर दे.....


राजू- पंडित जी, मेरी शादी कब होगी?
पंडित- तेरी दो शादी होंगी
राजू (खुश होकर)- लेकिन कब?
पंडित- वो शादी हो चुकी हैं, जब तुम बचपन में 
घर-घर खेलते थे
पंडित जी की बात सुनकर राजू बेहोश.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
राजू- ऐसी पत्नी को क्या कहते हैं?
जो गोरी हो, लंबी हो, सुन्दर हो, होशियार हो,
पति को समझती हो
कभी झगड़ा नहीं करती हो?
सुरेश- उसे मन का वहम कहते हैं......
विज्ञापन

3 of 5
भाभी देवर जोक्स - फोटो : अमर उजाला
देवर- सब्जी में नमक क्यों नहीं है? 
भाभी- आज सब्जी थोड़ी जल गई थी
देवर- तो नमक क्यों नहीं डाला?
भाभी- हमारे संस्कार कहते हैं कि,
जले पर नमक नहीं छिड़कते.......

Chutkule: देवर- जिसने जल्दबाजी में शादी की उसने अपना जीवन बिगाड़ लिया, भाभी ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Jokes: लड़के से लड़की- तुम कब तक मेरे साथ रहोगे? फिर जो हुआ पढ़कर ठहाके लगाकर खूब हंसेगे आप 

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर- सुरेश कल तुम अपने परिवार वालो से मिल सकते हो
सुरेश- लेकिन मेरे परिवार वाले तो सारे मर चुके हैं
डॉक्टर- मुझे मालूम है, तभी तो कहा है.....


पप्पू सरकारी अस्पताल में पड़े-पड़े,
अपनी बीमारी से परेशान होकर डॉक्टर से कहता है-
ऐसी बीमारी से तो मर जाना अच्छा है
डॉक्टर- हम पूरी कोशिश कर तो रहे हैं...... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : वायरल फनी जोक्स
ट्रेन में सफर करते लड़के ने पास में बैठी लड़की से पूछा-
क्या मैं आपके पास पड़ी बोरी पर बैठ जाऊ?
लड़की- नहीं, खरबूजे फट जाएंगे
लड़का- अच्छा तो इसमे खरबूजे हैं?
लड़की- नहीं, इसमें कील है
खरबूजे तो आप के फटेंगे.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें