Funny Jokes: अगर आप हर दिन खुलकर हंसते हैं, तो आपकी मन की उदासी दूर होती है। हंसने से आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।
एक बाबा एक शराबी से बोले- इतना दारू पिओगे तो मरने के बाद नर्क में जाओगे।
शराबी- तो जो दारू बेच रहा है, उसका क्या होगा?
बाबा- वो भी नर्क में जाएगा।
शराबी- फिर जो आदमी शराब की दुकान के सामने नमकीन बेचता है, उसका क्या होगा?
बाबा- उसको भी नर्क में ही जाना पड़ेगा।
शराबी- फिर क्या दिक्कत है, नर्क ही ठीक है मेरे लिए।