फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: मटरू- तुम भीख क्यों मांगते हो, यह बुरा काम है, भिखारी की बात सुनकर बोलती हो गई बंद

Sat, 18 Jul 2026 03:34 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: हम सभी को अपनी हर दिन की जिंदगी में हंसने और मुस्कुराने के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। खुलकर हंसना न सिर्फ मन को सुकून देता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हंसी तनाव को कम करने में मदद करता है और मानसिक तनाव से जुड़ी कई समस्याओं के खतरे को भी घटा सकता है। इसके कारण ही हंसी को प्राकृतिक दवा भी कहा जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Funny Jokes: आज की रफ्तार और तनावभरे जीवन में हंसी कहीं पीछे छूटती जा रही है। लेकिन सच्चाई तो यह है कि एक छोटी-सी मुस्कान भी पूरा दिन बना देती है और मन को तरोताजा करती है। अगर आप भी काम के दबाव और हर दिन के भागदौड़ के बीच कुछ पल सुकून और हंसी के तलाश में हैं, तो आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले। इन चुटकुलों को पढ़ते ही आपके चेहरे पर मुस्कान खिल उठेगी और दिन भर की थकान भी पलभर में दूर हो जाएगी।

काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!
काका-  हेलो कौन...?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!
काका (खुश होकर) - कौन हैं आप...?
लड़की- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया, वो बोले- तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
मटरू तुम भीख क्यों मांगते हो, यह बुरा काम है। 
भिखारी- क्या आपने भीख मांगी है? 
मटरू- नहीं। 
भिखारी- तो ये बताइए कि आपको कैसे पता चला कि यह बुरा काम है?
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पेपर देते समय एक छात्र बिल्कुल चुप बैठा था, 
टीचर- तुम परेशान क्यों हो? 
छात्र चुप रहा।
टीचर- क्या तुम पैन भूल गए? 
छात्र फिर चुप रहा।
टीचर- क्या हुआ रोल नम्बर भूल गए? 
छात्र फिर चुपचाप रहा।
टीचर- क्या कैल्कुलेटर भूल गये हो? 
छात्र- अरे चुप हो जा मेरी मां।
इधर मैं पर्चियां गलत सब्जेक्ट की ले आया और तुझे पैन पेंसिल की आग लगी है।

Jokes In Hindi: दो लड़कियों को झगड़ता देख शराबी ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- सुबह-सुबह पड़ोसन बोल रही थी कि मेरे पेट में चूहे दौड़ रहे हैं।
गप्पू- तो फिर तुमने क्या किया?
पप्पू- मैंने उसे चूहे मारने की दवा खिला दी।
दो घंटे से सो रही है, थैंक्यू भी नहीं बोला। 

Chutkule In Hindi: तुम बड़े होकर क्या करोगे? पप्पू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
रास्ते में एक आदमी ने दूसरे आदमी को रोककर पूछा- भाई साहब, भाभीजी लेफ्टी हैं क्या?
दूसरा आदमी- हां, पर आपको कैसे पता?
पहले आदमी- क्योंकि आपका दायां गाल सूजा हुआ है। 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें