Hindi Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है।
Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन के साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लीजिए। इंसान को हंसाने में जोक्स काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक शराबी झूमता हुआ घर की ओर जा रहा था कि,
अचानक रुक गया
उसने देखा उसके पीछे दो लड़किया किसी बात पर,
आपस में झगड़ रही थीं
पहली लड़की- भगवान करे तेरी शादी किसी शराबी से हो जाए
दूसरी लड़की- नहीं, भगवान करे तेरी शादी हो जाए
शराबी बोला- तो मैं रुकूं या जाऊं?
विज्ञापन
2 of 5
मजेदार जोक्स
- फोटो : freepik
एक काला आदमी मरने के बाद स्वर्ग गया
स्वर्ग में उसे परी मिली और बोली- तुम कौन हो?
काला आदमी परी को इम्प्रेस करने के लिए बोला-
मैं टाइटैनिक का हीरो हूं
परी- टाइटैनिक डूबी थी, जली नहीं थी.....
महिला- मेरे पति मुझसे प्रेम नहीं करते
पडिंत- जिसे प्रेम करते हो उसे स्वतंत्र छोड़ दो
महिला- एक बार छोड़ा था, पड़ोसन के घर बैठे मिले......
विज्ञापन
3 of 5
फनी जोक्स
- फोटो : freepik
पहला दोस्त दूसरे दोस्त से
उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े
इन दोनों वाक्यों में अंतर क्या है?
दूसरा दोस्त- पहले वाक्य से पता चलता है कि,
व्यक्ति कि शादी नहीं हुई है
जबकि दूसरे वाक्य से उसके शादी-शुदा,
होने का पता चलता है....
टीचर- आज मैं तुमको Noun पढ़ाऊंगी
पप्पू- जी मैम
टीचर- खड़े हो और बताओ,
लड़की सबसे हंस के बात करती है
इसमें लड़की क्या है?
पप्पू- जी लड़की बिगड़ी हुई है,
सभी से सेंटिग करना चाहती है.....
क्लास में टीचर ने पप्पू से पूछा-
अगर गलती से तुम्हारा एक पैर
बूढ़ी महिला के लग गया तो क्या करोगे?
पप्पू- मैं सॉरी बोलूंगा ।
टीचर-अगर वह खुश होकर तुम्हें
एक चाकलेट दे दे फिर आप क्या करोगें?
पप्पू- फिर क्या करना है
झट से दूसरे पैर पर चढ़ जाऊंगा......
साली- मेरी एक बात समझ नहीं आई कि,
आपने कुत्ता क्यों पाला?
जीजा- ताकि लोगों को पता न चल सके,
कि भौंक कौन रहा है?
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)