Hindi Jokes: हम सभी के जीवन में कभी खुश रहते हैं, कभी दुखी, लेकिन हम सभी हर दिन हंसना चाहिए। हंसने इंसान का बुरा वक्त भी आसानी से बीत जाता है। अगर आप ऐसे हालातों में भी हंसते रहते हैं, तो तनाव से बचे रहते हैं। तनाव से दूर रहने पर कई बीमारियों से आप बच सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
शीला अपने पड़ोसन सीमा के पास नई साड़ी पहनकर गई।
और अपनी साड़ी की तारीफ करने लगी।
शीला की साड़ी देखकर पड़ोसन से रहा नहीं गया
और वो उठी और साड़ी खरीदने बाजार आ गई।
दुकान में जाते ही बोली भैया अच्छी साड़ी दिखाओ
दुकानदार- बहन जी कैसी साड़ी दिखाऊं ?
भाभी जी- ऐसी जिसे पड़ोसन देखकर सुलग जाए.
भाभी जी की बात सुनकर दुकानदार सन्न रह गया।
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
कोच अपने छात्र से - मैं बैडमिंटन के बारे में सबकुछ जानता हूं
छात्र - सब कुछ?
कोच- हां... विश्वास नहीं हो तो कुछ भी पूछ सकते हो
छात्र - बैडमिंटन नेट में कितने छेद होते हैं?
कोच बेहोश!
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- बताओ पजामा और प्लाजो 2 भाई हैं और दोनों में क्या अंतर है?
बॉयफ्रेंड- एक सरकारी स्कूल में पढ़ा है और दूसरा कॉन्वेन्ट में...
बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर गर्लफ्रेंड के होश उड़ गए
4 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
सास- ऐसा क्यों?
दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं।
रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।
एक मच्छर परेशान होकर बैठा था, तभी दूसरे मच्छर ने पूछा- क्या हुआ भाई?
पहला मच्छर- कुछ नहीं यार सोच रहा हूं कि चूहेदानी में चूहा.. साबुन दानी में साबुन...
ये गजब ही है कि मच्छरदानी में इंसान सो रहा है।