फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान हो गया लड़का, वजह जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Fri, 05 May 2023 12:34 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: आज के समय में हर इंसान का जीवन तनाव और परेशानियों से भरा है। अगर ऐसे में आर खुद को पॉजिटिव रखना चाहते हैं, तो आपको हर दिन हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से इंसान खुश रहता है, साथ ही मन में सकारात्मकता आती है, जो हमें मानसिक तनाव से दूर रहने में मदद करता है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए भी हंसी बेहद फायदेमंद साबित होती है। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की भी मदद ले सकते हैं। आज हम आपको हंसाने के लिए आईपीएल पर बने कुछ स्पेशल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए पढ़ते हैं मजेदार चुटकुले और खिलखिलाकर हंसते हैं।

लड़का- यार, मुझे उस लड़की से बचाओ, 
दोस्त- क्यों? 
लड़का- जब से मैंने कह दिया है दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा, 
ये चाकू लेकर मेरे पीछे पड़ गई है।
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पति और पत्नी एक कुएं के पास गए,
जहां सिक्का डालने से मन की मुराद पूरी हो जाती थी।
पहले पति ने सिक्का डाला, फिर पत्नी
जैसे ही सिक्का डालने गई तो 
पैर फिसल गया और वो कुएं में गिर गई.
पति की आंखों में आंसू आ गए,
ऊपर देखते हुए बोला - हे भगवान, 
इतनी जल्दी सुन ली।
 
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
कैसी हालत है मेरी, आ तुझे मैं बताऊं..
क्या कहानी है मेरी, आ तुझे मैं सुनाऊं...
सच क्या है ये जब जानेगी तू...
मेरी वफ़ा को मानेगी तू...
मैंने तेरी नफ़रत को दिल से लगा लिया...
इसके बाद नार्मल होकर बोला... मैं यहां अंताक्षरी खेलने नहीं आया हूंं, बल्कि टेंट लगाने आया हूं।
अब हो जा परे...काम करने दे।
 

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- आपको मेरी सुंदरता
ज्यादा अच्छी लगती है या
मेरे संस्कार
पति- मुझे तो तेरी ये मजाक
करने की आदत बहुत अच्छी
लगती है।
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार पप्पू ने हजामत की दुकान पर नौकरी की...
ग्राहक आकर बोला- शेविंग कर दें।
पप्पू- मूंछ रखनी है?
ग्राहक- हां,
पप्पू- मूंछ काटकर ग्राहक को दे दिया।
ग्राहक- ये क्या कर दिया तूने ?
पप्पू- आपने तो अभी बोला था। मूंछ रखनी है। इसके लिए काटकर आपको दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर - कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज - जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है. बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर - बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज - जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें