फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: लड़के ने लड़की से पूछा इंग्लिश चलेगी न? फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

Thu, 20 Feb 2025 05:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।
विज्ञापन
1 of 5
चुटकुले इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसीलिए आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोकस् को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीनहरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया...
उसने सोचा , क्यों न लड़की से अंग्रेजी में बात करूं उसने लड़की से पूछा इंग्लिश चलेगी ना?
लड़की शरमाते हुए बोली- जी प्याज और नमकीन साथ हो तो देशी भी चलेगी। 
लड़का बेहोश
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है।
पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा, तो ज्यादा शान बढ़ेगी।

Comedy Jokes: दूल्हा- अगर मैं मर गया तो क्या तुम तुरंत शादी करोगी? दुल्हन का जवाब सुनकर सदमे में चला गया

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पत्नी- आप शादी के बाद से बदल गए हो, मुझ में जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखाते। 
पति- मैंने तुम्हें पहले ही बता दिया था कि मुझे शादीशुदा महिलाओं में बिलकुल भी दिलचस्पी नहीं है।

आज के मजेदार जोक्स: मास्टर जी- भैंस पूछ क्यों हिलाती है? छात्र का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
सोहन आज मेरे पास इतने पैसे हैं कि मैं
मोहन - बीच में ही कितने पैसे हैं!
सोहन इतने कि तीन चार बिस्कुट के पैकेट खरीद सकता हूं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें