Today Funny Jokes: हंसी तनाव से होने वाली मानसिक व शारीरिक समस्याओं से बचा सकती है। शरीर के अंगों को स्वस्थ रखने के लिए हम योग करते हैं। हंसी भी एक योग की तरह है जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (BF Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?
लड़का- हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो,
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं?
लड़का- हां हां, जरूर,
लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया?
लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है,
लड़की- जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है!