फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर खिलखिलाएंगे आप, बन जाएगा आपका दिन

Sun, 06 Apr 2025 08:24 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हंसने से मन की उदासी दूर होती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
Funny Jokes: खुलकर हंसना जिंदगी का वो अनमोल तोहफा है, जो हर मोमेंट को खूबसूरत बना देता है। चाहे दिन कितना भी मुश्किल या थकाने वाला क्यों न हो, एक मजेदार चुटकुला सुनते ही चेहरे पर मुस्कान छा जाती है। हंसने से न सिर्फ सारे तनाव गायब हो जाते हैं, बल्कि इससे हमारा सेहत भी तंदरुस्त रहता है। इसी वजह से हम आपके लिए कुछ शानदार चुटकुले लाए हैं, जो आपके मन को खुशी से और होंठों पर हंसी से भर देंगे। ये चुटकुले हर उम्र के लोगों के लिए बहुत मजेदार है। इनमें रोजाना की मस्ती, प्यार भरी तकरार और हल्की-फुल्की शरारतें शामिल हैं, जो आपको हंसाते-हंसाते लोटपोट कर देंगी। तो देर किस बात की चलिए शूरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...

मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
पप्पू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
पप्पू-  फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पति- ये कैसी दाल बनाई है ना नमक है, ना मिर्च है, बिल्कुल फीकी है
तुम सारा दिन मोबाइल में लगी रहती हो कुछ पता नहीं चलता क्या डालना है क्या नहीं? 
पत्नी (बेलन दिखाते हुए)- पहले तुम मोबाइल साइड में रख कर खाना खाओ कब से देख रही हूं, पानी में डुबो डुबो कर रोटी खा रहे हो…
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
टीचर क्लास में गणित पढ़ा रहा था।
टीचर- बोर्ड में 55 लिखो।
संता- सर कैसे लिखते हैं।
टीचर- पांच लिखे फिर उसके साइड में एक और 5 लिख।
संता ने बोर्ड में 5 लिखा और रुक गया।
टीचर- अबे क्या हुआ रुक क्यों गया।
संता- सर दूसरा 5 किस साइड लिखूं समझ नहीं आ रहा।

ये भी पढ़ें- Jokes: जब पप्पू ने पकड़ा तांत्रिक की खूबसूरत सेक्रेटरी का हाथ, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे खूब ठहाके

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
दामाद- मैं बहुत जिम्मेदार हूं सासु मां
सास- अच्छा, वो कैसे?
दामाद- ऑफिस में जब भी कोई काम बिगड़ता है,
तो सारे लोग कहते हैं कि इसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं....
सास बेहोश...

ये भी पढ़ें- Desi Jokes: भाभी- क्यों उदास बैठे हैं आप? देवर का जवाब पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक आदमी अपने ससुराल गया
सास ने सात दिन तक उसे पालक का साग खिलाया
फिर आठवें दिन सास ने पूछा- बेटा आज क्या खाओगे?
दामाद- आप बस खेत दिखा दो, मैं खुद चर आऊंगा...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें