फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: चुन्नू- अंकल जी ये जूता कहां से लिया है? जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Wed, 19 Jul 2023 05:05 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसते रहने से आप प्रसन्न रहते हैं और तरोताजा महसूस करते हैं। इसके साथ ही घर की उदासी दूर रहती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम नियमित रूप से हंसते हैं तो मानसिक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियां आसपास भी नहीं भटकती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। हम लोगों को जोक्स और चुटकुले पढ़ने चाहिए, जिससे मन प्रसन्न रहता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात ही आइए चलते हैं इस मजेदार सफर पर... 

एक आदमी छोटा जूता पहनकर जा रहा था
चुन्नू- अंकल जी, जूता कहां से लिया है?
आदमी (चिढ़ते हुए)- पेड़ से तोड़ा है
चुन्नू- तोड़ना ही था तो 2 महीने बाद तोड़ते, कुछ बड़ा हो जाता।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- आज मुझे एक मैसेज आया और
उसके बाद मेरा मोबाइल बंद हो गया।
चप्पू- अरे!! ऐसा कौन सा मैसेज आया?
पप्पू- बैटरी लो
चप्पू- मुझे फॉर्वर्ड कर दे, लोगों के मजे लेंगे!!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
इंटरवल के बाद अंधेरे में अपनी सीट की ओर लौटती महिला ने कोने वाली सीट पर बैठे व्यक्ति से पूछा-
भाई साहब, क्या बाहर जाते समय मैंने गलती से आपका पैर कुचल दिया था?
दर्शक (गुस्से में) - हां, कुचला था, अब क्या माफ़ी मांग रही हो?
महिला - माफ़ी वाफी नहीं भैया, इसका मतलब मेरी सीट इसी लाइन में है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
साली- जीजा जी दो किलो मटर ले लूं?
जीजा- हां, ले लो जो ठीक लग रहा है कर लो,
साली- जीजा जी मैं राय नहीं मांग रही आपकी, पूछ रही हूं कि छील लेंगे ना या फिर कम लूं...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
कोच अपने छात्र से - मैं बैडमिंटन के बारे में सब कुछ जानता हूं।
छात्र - सब कुछ?
कोच - हां, विश्वास नहीं हो तो कुछ भी पूछ सकते हो।
छात्र - बैडमिंटन नेट में कितने छेद होते हैं?
कोच छात्र के चरणों में पड़ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें