फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: दामाद ने ऐसे की सास के खाने की पहचान, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 21 Jun 2025 02:19 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : freepik
Today Funny Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे।

दामाद- आज खाना आपने बनाया है न सासू मां
सास- इतना अच्छा बना है क्या?
दामाद- अरे ऐसा नहीं है, रोज खाने में काला बाल निकलता था
आज सफेद निकला है........

दामाद- सासु मां आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा
सास- ऐसा क्यों?
दामाद- मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं,
कि मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं...
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- चांद पर पहला कदम रखने वाले व्यक्ति का नाम बताओ? 
मिंटू- नील आर्मस्ट्रांग
टीचर- फिर दूसरा कदम किसने रखा था? 
मिंटू- दूसरा भी उसी ने रखा होगा, आखिर वो लंगड़ा तो था नहीं......
विज्ञापन

3 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
शादी में दुल्हन का बॉयफ्रेंड भी आया था
दुल्हन के पिता- आप कौन हैं?
बॉयफ्रेंड- जी मैं सेमी फाइनल में फेल हो गया था
फाइनल देखने आया हूं....


आज के मजेदार जोक्स: टीचर- जिंदा रहने के लिए क्या जरुरी है? चिंटू का जवाब पढ़कर जोर-जोर से हंसेंगे आप

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड- एक गंजे के सिर पर दो बाल थे
उन दोनों में प्यार हो गया फिर भी उनकी शादी नहीं हुई
गर्लफ्रेंड- क्यों नहीं हुई शादी?
बॉयफ्रेंड- क्योंकि बाल विवाह कानूनन अपराध है....

बेटा- पापा मुझे शादी नहीं करनी
मुझे सभी औरतों से डर लगता है
पिता- कर ले बेटा
फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी.... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेकर गई
लड़की- मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है
मैकेनिक- मैडम इंजन में दिक्कत है और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे
लड़की- अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं
पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें