फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Hindi Jokes: दामाद- आज बड़ा प्यार आ रहा है मुझ पर, सास ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Mon, 28 Apr 2025 10:55 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: आज के समय में हर किसी के जीवन में तनाव और परेशानियां होती हैं। हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।  हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi:  हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।


एक महिला का दामाद बहुत ही काला था
दामाद अपने ससुराल में रहने गया तो उसकी सास बोली-
दामाद जी आप 1 महीना यहां रुको दूध, दही खाओ,
मौज करो आराम से रहो
दामाद- अरे वाह सासु मां, आज बड़ा प्यार आ रहा है मुझ पर
सास- अरे प्यार व्यार कुछ नहीं है
वो हमारी भैंस का बच्चा मर गया
कम से कम तुम्हें देख कर दूध तो देती रहेगी......
विज्ञापन

2 of 5
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
ट्रैफिक सिगनल पर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से कहता है-
मुझे तुम्हारी आंखों में सारा संसार नजर आता है
तभी पास में रुके बिना हेलमेट वाले एक बाइक सवार ने कहा-
अपनी गर्लफ्रेंड की आंखों में देखकर बताओ कि अगले चौराहे पर
कोई ट्रैफिक वाला तो नहीं है.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
लड़की सरकारी दफ्तर गई और बोली- हेलो भैया, मुझे इनकम सर्टिफिकेट बनवाना है
चपरासी- आप बाबू से जाकर मिल लो
लड़की ने तुरंत अपने ब्वॉयफ्रेंड को फोन लगाया और बोली-
बाबू तुमने बताया नहीं तुम इनकम सर्टिफिकेट भी बना लेते हो......


पत्नी (पति से)- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो,
जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं.
पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर.....

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
एक आदमी कॉकरोच को मार रहा था
मरने से पहले कॉकरोच ने आदमी से आखिरी बार कहा- मार दे मुझे डरपोक कहीं के
तू मुझसे इसलिए चिढ़ता है, क्योंकि तेरी बीवी मुझसे डरती है और तुझसे नहीं......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
ट्रेन में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार'
उसी ट्रेन में चिंटू भी जा रहा था
उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो होशियार
हमने जो खरीद के रखी है, तो हम बेवकूफ हैं क्या?


Desi Jokes: पत्नी- क्या तुम मेरे लिए चांद ला सकते हो? पति का जवाब पढ़कर घर में गूंजने लगेंगे हंसी के ठहाके

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें