फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Jokes: पत्नी- क्या तुम मेरे लिए चांद ला सकते हो? पति का जवाब पढ़कर घर में गूंजने लगेंगे हंसी के ठहाके

Sun, 27 Apr 2025 09:51 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।

विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Husband Wife Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। हंसने-मुस्कराने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।


पत्नी- क्या तुम मेरे लिए चांद ला सकते हो?
पति कमरे में गए और कुछ चीज छिपा कर ले आया और
पत्नी से कहा- आंखें बंद करो
पत्नी के हाथों में वो चीज रख कर फिर पति ने पत्नी को आंखें खोलने को कहा
पत्नी की आंखों में आंसू थे, क्योंकि उसके हाथों में एक आइना था
जिसमें पत्नी का चेहरा नज़र आ रहा था
पत्नी- आप मुझे चांद समझते हो?
पति- नहीं मैं तो तुम्हे सिर्फ ये समझा रहा था कि
जिस मुंह से चांद मांग रही हैं वो सुरत कभी आईने में भी देख लिया करो......

विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन टेबल पर लेटे हुए मरीज ने डॉक्टर से पूछा?
डॉक्टर साहब मुझे अस्पताल में कब तक रुकना पड़ेगा
डॉक्टर- ऑपरेशन सफल हुआ तो एक हफ्ता नहीं तो आधा घंटा...


मनोज- पापा, आप अंधेरे से डरते हैं?
पापा- नहीं बेटा
मनोज- बादल, बिजली और शोर से?
पापा- बिल्कुल नहीं
मनोज- इसका मतलब है पापा
आप मम्मी को छोड़कर किसी से भी नहीं डरते हैं....
विज्ञापन

3 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
संजना तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस का इंटरव्यू देने पहुंची
ऑफिसर- अगर एक तरफ आपके पति हो और दूसरी तरफ आपका भाई हो
तो आप क्या मारोगी ?
संजना- पति
ऑफिसर- अरे मैडम आपको तीसरी बार बता रहा हूं की आप ब्रेक मारोगी....

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
गोलू ने भगवान की बहुत कठोर तपस्या की
प्रसन्न होकर भगवान प्रकट हुए और बोले- मांगो वत्स, क्या चाहिए?
गोलू- सिस्टम से चलिए प्रभु
पहले तपस्या भंग करने के लिए अप्सराएं आती हैं.....उनका क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बार गोलू ने श्याम से पूछा- ये शादी कब होती है?
श्याम- जब आपका समय अनुकूल ना हो, राहु-केतु और शनि की दशा खराब हो
आपका मंगल कमजोर हो,
और भगवान ने भी आपके मजे लेने की ठान ली हो
उस समय शादी हो जाती है
इतना सुनते ही गोलू ने सन्यास ही ले लिया....


Funny Chutkule: भाभी- तुम्हारे भैया ने मेरा नया बैंक खाता खुलवाया है, देवर ने दिया गजब का जवाब

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें