फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: घर के नियम-कानून को लेकर सास ने बहू से कही ऐसी बात, पढ़कर ठहाके लगाकर हंसेगे आप

Thu, 01 May 2025 11:03 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
सास-बहू जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi:  हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे।


नई नवेली दुल्हन के घर आने पर सास ने समझाया- देख बहु इस घर के नियम-कानून अच्छे से समझ ले
मुझे इस घर की प्रधानमंत्री, ससुर को राष्ट्रपति, पति को गृहमंत्री और अपनी ननद को योजना मंत्री समझना
अब तू बोल तू कौनसा विभाग लेगी?
बहू- मां जी मैं तो आजीवन विपक्ष में रहकर आपकी सरकार गिराने की कोशिश करुंगी....


बहू (सास से)- मांजी कल रात मेरी इनसे लड़ाई हो गई
सास- कोई बात नहीं, पति-पत्नी में लड़ाई होती रहती है
बहू- वो तो ठीक है मांजी, ये बताइये लाश ठिकाने कहां लगानी है.....
विज्ञापन

2 of 5
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से बोलता है, वो दिन भी जल्दी आने वाला है
लड़की पूछती है- तुम मुझे छोड़ तो नहीं दोगे?
लड़का- ऐसा बिल्कुल भी मत सोचना.
लड़की- मुझे रोज शॉपिंग कराओगे?
लड़का- हां बिल्कुल बहुत सारी.
लड़की- तुम्हारी जिंदगी में कोई और तो नहीं?
लड़का- नहीं बिल्कुल नहीं.
लड़की- मुझसे प्यार करते हो ना?
लड़का- हां डियर
लड़की- ओह डियर
सच्चाई जानने के लिए अब एक बार नीचे से ऊपर पढ़ते जाओ......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
नेहा- तुम्हारा भाई आजकल क्या कर रहा है
मीता- एक दुकान खोली थी उसने, पर अब वो जेल में है
नेहा- ऐसा क्यों
मीता- अरे वो दुकान हथोड़े से खोली थी ना.......


सीटू- पापा प्लीज मुझे एक गिलास पानी दे दोगे?
पापा- खुद उठ कर ले ले आलसी
सीटू- प्लीज, दे दो ना पापा
पापा- अब अगर पानी मांगा तो थप्पड़ मारूंगा
सीटू- थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेते आना.....

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
तेज बारिश में आधी रात को टिंकू पिज्जा लेने गया.
दुकानदार- आप शादीशुदा हो?
टिंकू गुस्से में बोला- ऐसे तूफान में कौन मां अपने बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...


दो औरतें बातें करते जा रही थीं
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं.....
 

Desi Jokes: पिता- तूने मम्मी से ऊंची आवाज में बात की, बेटे का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें