फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Jokes: पिता- तूने अपनी मम्मी से ऊंची आवाज में बात की, बेटे का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 01 May 2025 10:20 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।

विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो कठिन से कठिन समय आसानी से बीत जाता है। स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले (Jokes Chutkule in Hindi) इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंसते हंसते इंसान का समय कट जाता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलासिला.....


पिता- नालायक, तूने मम्मी से ऊंची आवाज में बात की
बेटा- मुझे पता है पापा आपको जलन हो रही है
पापा- नहीं, मुझे कैसी जलन
बेटा- क्योंकि आप ऐसा नहीं कर सकते.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू- डॉक्टर साहब एक साल पहले मुझे बुखार आया था
डॉक्टर- हां तो अब क्या? 
चिंटू- आपने नहाने को मना किया था,
आज इधर से गुजर रहा था तो सोचा कि आपसे पूछता चलू… 'अब नहा लूं क्या'?
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी (पति से)- मेरा वजन कैसे कम होगा?
पति- अपनी गर्दन को दाएं से बाएं हिलाती रहो
महिला- अच्छा, पर ये किस समय करूं?
पति- जब कोई खाने को पूछे......


पति- क्या तुम जानती हो दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है?
पत्नी- दुनिया में सिर्फ वही लोग शरीफ हैं
जिनके मोबाइल में पासवर्ड नहीं है.....

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना
संजू गुस्से में- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए
मैनेजर- देखिये आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए
संजू- ठीक है है बुलाओ शांति को, आज उसी से बात करूंगा......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : free
आदमी (जज से)- मुझे तलाक चाहिए
जज- लेकिन तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
आदमी- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज कटवाती है
और बर्तन भी मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेंगी
बर्तन मांजने से 10 मिनट पहले पानी भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
आदमी- समझ गया हजूर, मेरी अर्जी वापस दे दो....


Desi Chutkule: पति का एक्सीडेंट होने पर पत्नी ने कही ऐसी मजेदार बात, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें