फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: कहानी सुनाने को लेकर मां ने चिंटू से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 07 May 2026 02:27 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे....

चिंटू- मम्मी कोई कहानी सुनो ना 
मां- बेटा मुझे तो कोई कहानी याद नहीं,
अभी तुम्हारे पापा घर आएंगे 
तब मैं पूछूंगी की इतने लेट कैसे हुए?
फिर तुम देखना वह कितनी कहानियां सुनाते हैं......


मां (बेटे से)- तुझे कैसी बहू चाहिए?
बेटा- बिलकुल आपके जैसी,
लाड और प्यार करने वाली
मां- क्या बात है बेटा, लगता है तू भी अपने बाप की तरह
पूरी जिंदगी चप्पल खाकर ही बिताएगा......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik
देवर- आपके यहां की सबसे मशहूर चीज क्या है? 
भाभी- जो मशहूर थी, उसे तो आपके भैया ले गए 
जवाब सुनकर देवर के होश उड़ गए.....
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
गप्पू- यार अगर हम किसी लड़की को चाहें और वो हमे न मिले 
पप्पू- तो समझ जाओ की कोई और लड़की,
भगवान से आपको मांग चुकी है
इससे क्या है न बेज्जती कम Feel होती है......

Comedy Jokes: जज की बात सुनकर मुजरिम की बोलती हुई बंद, पढ़िए वायरल जोक्स

Desi Chutkule: पति से पत्नी- तुम कोई भी काम ढंग से नहीं करते हो, वजह पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पार्टी में सुंदर लड़की से हंस-हंसकर बातें कर रहे
पति के पास पत्नी आई और बोली- 
चलिए घर चलकर मैं आपकी चोट पर moov लगा दूंगी 
पति- पर मुझे चोट कहां लगी है? 
पत्नी- अभी हम घर भी कहां पहुंचे हैं......


पत्नी- जब देसी पीते हो तो पारो कहते हो और 
जब व्हिस्की पीते हो तो डार्लिंग कहते हो 
आज क्या पिया है जो चुड़ैल का रहे हो?
जानू आज मैं होश में हूं इसलिए.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
रिंकी- तू इतना लेट कैसे हुई आज?
पिंकी- वो रास्ते में एक आदमी का
2000 रुपये का नोट गुम हो गया था
रिंकी- क्या तू उसे ढूंढने में मदद कर रही थी?
पिंकी- अरे नहीं यार,  मैं तो उस नोट के ऊपर खड़ी थी....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें