फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Jokes: पंडित जी- तेरा भाग्य खुलने वाला है, पप्पू ने दिया गजब का जवाब

Sat, 19 Jul 2025 11:47 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Hindi Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।

विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....

सुबह-सुबह एक पंडित जी ने पप्पू से कहा- 500 रुपये निकाल बच्चा
तेरा भाग्य खुलने वाला है
पप्पू- वो कैसे पंडित जी?
पंडित जी- एक करोड़पति बाप की बेटी से तेरी शादी होने वाली है
पप्पू- पंडित जी 500 की जगह 1000 रुपये ले लिजिए
पर ये बताओ घर में दो बच्चे और बीवी है, उनका क्या करूं?
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार डॉक्टर के पास पहुंचा
डॉक्टर ने ट्रैफिक हवलदार को कुछ दवाईयां लिख दीं
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा, किसी चीज का परहेज?
डॉक्टर बोला- सीटी जोर से मत बजाना बस.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
सोनू- दूध उबल जाने पर लेडीज क्यों दौड़ती हैं? 
मोनू- मलाई बचाने? 
सोनू- नहीं
मोनू- दूध बचाने? 
सोनू- बिलकुल नहीं
मोनू- अरे तो फिर किसलिए? 
सोनू- ताकि गैस और प्लैटफॉर्म पोछना न पड़े इसलिए.....
 

Funny Chutkule: ससुर ने हालचाल पूछने के लिए किया दामाद को फोन, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
सुरेश-कल गर्लफ्रेंड की शादी में गया था 
रमेश- फिर क्या हुआ?
सुरेश- वहां 2 और गर्लफ्रेंड बन गईं
अब उनकी भी शादी में जाऊंगा
सुनकर रमेश की बोलती बंद हो गई.....

दादा (पोते से)- छोरे छिप जा तेरी मास्टरनी आने लागरी सै
पोता- दादा तू भी छिप जा मनै तेरे मरने पर 
1 हफ्ते की छुट्टी राखी सै.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
पति-पत्नी में झगड़ा हुआ, पत्नी घर छोड़कर मायके जाने लगी
रास्ते में पति को कॉल करके बोली- भूल जाओ मुझे और मेरा नंबर भी डिलीट कर देना
पति- आप कौन बहनजी.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें