फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: जब एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल को तोड़ा, आगे जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Wed, 25 Aug 2021 12:45 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


महिला - ये लिपस्टिक कितने का है?

दुकानदार - 17 रुपए का।

महिला - मैं पचास रुपए से एक रुपया भी ऊपर नहीं दूंगी,
देना है तो दो।

दुकानदार - बहन जी आपने लगता है गलत सुना मैंने 70 नहीं 17 रुपए
बोला है।

महिला - 12 रुपए में देना है तो बात करो।

इसे देख दुकानदार अपना सिर पीटने लगा दीवार पर।
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : Pixabay
टीना - तुम्हारी दिल्ली कि यात्रा कैसी रही?

मीना - अरे! क्या बताऊ यार! रास्ते में मेरे पति पानी लेने उतरे,
और गाड़ी चलने लगी, और वह स्टेशन पर ही रह गए।

टीना - तुम्हारी पीड़ा मैं समझ सकती हूं।
तुम्हें इस लंबे सफर में प्यासा ही रहना पड़ा होगा।
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ
उसे देखने के लिए बहुत भीड़ जमा हो गई।

बिरजु को देखने का मौका नहीं मिल रहा था।
उसने बहुत कोशिश की लेकिन देख नहीं पाया।

बिरजु दिमाग लगाकर जोर से बोला -
हट जाओ सब ये मेरा बाप है?

सब लोग पीछे हट गट गए तो उसने देखा..

सामने एक कुत्ता मरा पड़ा था।

4 of 6
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
समय एक सा नहीं रहता
सबका बदलता है,

जो कपड़े पहन के अंग्रेजों
के जज और गर्वनर ने हमको
डराया था, वो कपड़े आज हमारे
यहां बैंड बाजे वाले पहनते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : Pixabay
टीचर – मेरे पापा काम पर गए हैं -  इसका future tense बताओ?
 
स्टूडेंट – वो कल भी जायेंगे, किसी के बाप में हिम्मत हो तो रोक के दिखाए। 

दे थप्पड़.... दे थप्पड़.... दे थप्पड़
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया

पुलिसवाला - रुको!!

औरत -मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं।

पुलिसवाला - अरे! इसी दिन का इंतजार तो में कई सालों से कर रहा था।

चलो, लिखो मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी, 100 बार...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें