फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पत्नी- ऐसे क्या देख रहे हो जी? पति ने दिया पलट कर गजब का जवाब

Fri, 06 Jun 2025 09:08 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी-मजाक इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
Jokes in Hindi, Chutkule: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे......

पति-पत्नी एक ही प्लेट में गोलगप्पे खा रहे थे
एक दूसरे की आंख में आंख डाले पत्नी ने रोमांटिक हो कर पूछा-
ऐसे क्या देख रहे हो जी?
पति- थोडा आराम से खा, मेरी बारी ही नहीं आ रही.......

पत्नी- कहां पर हो?
पति- स्कूटर से गिर गया और एक्सीडेंट हो गया है, हॉस्पिटल जा रहा हूं
पत्नी - ध्यान रखना, टिफिन टेढ़ा ना हो जाये, वरना दाल गिर जाएगी......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- मुझे अपना बॉयफ्रेंड बना ले
लड़की- क्यों बना लू तुझे बॉयफ्रेंड
लड़का- जरूरत पड़ी तो मैं तेरे लिए जान भी दे सकता हूं
लड़की- अच्छा चलो फिर 599 वाला रिचार्ज करा दो, फिर बना लूंगी
लड़का- मैं प्यार में जान तो दे सकता हूं पर पैसे नहीं दूंगा.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
गर्लफ्रेंड- जानू मेरे सिर में बहुत दर्द है
बॉयफ्रेंड ने लड़की के सिर को चूमते हुए पूछा- अब सही हुआ बेबी?
गर्लफ्रेंड- हां, अब बिल्कुल सही हो गया
पास में ही खड़ा एक डॉक्टर ये सब देख रहा था
डॉक्टर मन ही मन में भुनभुनाते हुए बोला-
लानत है मेरी एमबीबीएस की डिग्री पर......


Today Funny Jokes: पंडित ने बताया महिला को घर की खुशहाली का उपाय, सुनकर उड़ जाएंगे होश

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
पप्पू समंदर किनारे लेटा धूप ले रहा था
एक अमेरिकन- आर यू रिलैक्सिंग?
पप्पू- नो डियर आई एम पप्पू
थोड़ी देर बाद एक दूसरा अमेरिकन
वहां से गुजरा- आर यू रिलैक्सिंग?
पप्पू चिल्लाकर- कमीने, आई एम पप्पू
फिर खिजलाकर पप्पू वहां से उठकर
दूसरी तरफ चला गया,
जहां एक अमेरिकन सुंदरी लेटी थी
पप्पू ने उससे पूछा- आर यू रिलैक्सिंग?
अमेरिकन सुंदरी- यस, आई एम रिलैक्सिंग
पप्पू उसे एक तमाचा मार के बोला-
यहां पड़ी है, उधर तुझे तेरे घरवाले ढूंढ रहे हैं......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
दो महिलाएं बात कर रही थीं
पहली बोली- बहुत साल पहले एक बाबा ने कहा था कि
भगवान तुझे इतना देगा कि संभाला नहीं जाएगा
दूसरी महिला- तो क्या हुआ?
पहली महिला- अब पता चला वो वजन की बात कर रहे थे......
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें