फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Funny Jokes: पंडित ने बताया महिला को घर की खुशहाली का उपाय, सुनकर उड़ जाएंगे होश

Fri, 06 Jun 2025 08:54 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। 

विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Viral Jokes) लेकर आए हैं, जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे....

एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा
पंडित- बेटी पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाया करो
औरत- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं
पहली रोटी खुद खाती हूं और आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं
औरत की बात सुनकर पंडित जी के होश उड़ गए......
विज्ञापन

2 of 5
हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
मंटू की पत्नी गुस्सा होकर मायके चली जाती है
मंटू अपनी ससुराल में फोन करता है,
उधर से सास की आवाज आती है-
कितना बार कहा है तुमसे अब वो न तुम्हारे घर आएगी न तुम्हारा फोन उठाएगी
तो क्यों बार-बार फोन करते हो यहां
मंटू- कुछ नहीं बस सुनकर अच्छा लगता है......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
दोस्त पहली बार घर आया और बोला,
ये तेरा बेटा तो बिल्कुल तेरे जैसा दिखता है!
कमीने धीरे बोल बाजुवाली का है खेलने के लिए आया है....

दो औरतें बातें करते जा रही थीं
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं......  

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं,
कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो
दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं,
सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा......


Desi Chutkule: एक आदमी ने पड़ोसन से कही ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें