फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: गर्लफ्रेंड को लेकर पार्क में गए गोलू से अंकल ने कही ऐसी बात, पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

Wed, 20 Aug 2025 06:00 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi: हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हमें मानसिक तनाव से मुक्त रहना चाहिए। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

गोलू अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पार्क में पेड़ के पीछे खड़ा था
तभी एक अंकल आए और गोलू से बोले- बेटा क्या यही हमारी संस्कृति है
गोलू- नहीं अंकल ये संगीता है, आप दूसरे पेड़ के पीछे चैक करो.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटा- मां आजतक आपने मुझे वो बात नहीं बताई
मां- कौनसी बात?
बेटा- वहीं जो आप हमेशा कहती हैं न, कि तू घर आ 
फिर तुझे बताती हूं.....

औरतों की सबसे बड़ी परेशानी क्या है
काम करे तो सांस फूल जाती है
और बैठ जाए तो सास फूल जाती है
कुछ न करे तो बेचारी खुद फूल जाती है.....
विज्ञापन

3 of 5
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर (चिंटू से)- बाबर भारत में कब आया?
चिंटू- पता नहीं मैम
टीचर- बोर्ड पर नहीं देख सकते, नाम के साथ ही लिखा है
चिंटू- सॉरी मैम, मैने सोचा शायद वह उसका फोन नंबर है.....


Hindi Chutkule: राजू- तुम अक्सर इतने सुकून से कैसे रहते हो? सुरेश ने दिया गजब का मजेदार जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू गर्लफ्रेंड के साथ डिनर पर गया
पप्पू ने गिलास के आस-पास घूम रहे एक कीड़े को मार दिया
पप्पू की गर्लफ्रेंड चिल्ला कर बोली हाय राम कितने निर्दयी हो तुम, मैं तो इतनी
दयालू हूं कि मुझ से एक चींटी भी मर जाए तो बहुत दुख होता है
तभी वेटर आकर बोला- मैम ऑर्डर?
गर्लफ्रेंड- भैया एक चिकन तंदूरी ले आओ.....
पप्पू  देखकर बेहोश
 

शादी से पहले लड़के ने लड़की से वादा किया था,
कि मैं तुझे चांद-तारे लाकर दूंगा
शादी के बाद एक बच्चा हो गया
नाम रख दिया ताराचंद
प्राण जाए पर वचन न जाए......

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पत्नी की एक सुंदर सहेली घर आई
पति वहां बैठा उसे देखता रहा
प्रेशर कुकर की 12 सीटियां बजने पर पति ने पत्नी से कहा,
किचन में देखो, दाल जल जाएगी
पत्नी- जल जाने दो, पर मैं तुम्हारी दाल गलने नहीं दूंगी....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें