Jokes, Chutkule in Hindi: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
ऑफिस में लेट पहुंचा हरीश
बॉस- कहां थे अब तक?
हरीश- जी, वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना नहीं तो खैर नहीं
हरीश- ठीक है तो फिर कल से,
अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना......
गौरव- सर आप हमेशा अपनी कंपनी में
शादीशुदा लोगों को ही क्यों रखते हैं?
बॉस- क्योंकि वे बेइज्जती सहने के आदी होते
हैं और उन्हें घर जाने की जल्दी भी नहीं होती...