Jokes in Hindi: वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। समय की कमी के कारण लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो आप तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। इतना ही नहीं हंसने से हमें और भी कई बीमारियों से राहत मिलती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...
दांत का डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है।
राजू- हां तो कितने पैसे लगेंगे ?
दांत का डॉक्टर- बस 500 रुपये लगेंगे।
राजू- 50 रुपये ले लो और थोड़ा सा ढीला कर दो, निकाल तो मैं खुद लूंगा