फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: प्रोफेसर- क्या आप जानते है wife झगड़ालू क्यों होती है? छात्र का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 20 Jul 2022 05:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Chutkule: इंसान की सेहत के लिए प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है और हमें स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी की एक दवा की तरह है जो इंसान को कई बीमारियों से बचाती है। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर हमें अपने जीवन में स्वस्थ रहना है, तो हर दिन हंसते रहना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

एक बार कचहरी में एक गवाह बहुत लम्बे-लम्बे बयान दे रहा था।
सरकारी वकील नाराज़ होकर बोला- इतना ज्यादा बोलने की ज़रूरत नहीं है।
तुमसे जो पूछा जाए उसका जवाब सिर्फ हां या न में दो।
गवाह- हर सवाल का जवाब हां या न में ही नहीं दिया जा सकता सर।
वकील- बिल्कुल दिया जा सकता है, मैं देकर बताता हूं, सवाल पूछो।
गवाह- आपकी पत्नी ने आपको मारना छोड़ दिया?
वकील की बोलती हो गई बंद!!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
प्रोफेसर- क्या आप जानते हैं wife झगड़ालू क्यों होती है? 
छात्र- क्योंकि इसका फुल फॉर्म है Without Information Fighting Everytime। 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
भोलू और सोनू कैम्पिंग के दौरान टेंट लगाकर सोए।
भोलू की आधी रात को आंख खुल गई और उसने तुरंत सोनू से पूछा,
आसमान की तरफ देखकर बता तुझे कुछ दिखाई दे रहा है?
सोनू- हां मुझे बहुत सारे तारे और एक चांद दिखाई दे रहा है,
वाकई आसमान बेहद खूबसूरत है।
भोलू- अरे अरे.. हमारा टेंट चोरी हो गया है पागल...!!

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- विदेश में 15 साल की उम्र में बच्चे अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं।
पिंटू- मास्टर जी, हमारे देश में तो एक साल का बच्चा भागने भी लगता है..!!
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चोलू की दो करोड़ की लॉटरी लग गई
लॉटरीवाला- आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे।
चोलू- ये तो गलत बात है!!
मुझे पूरे दो करोड़ दो, नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो..!!!
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गांव के भोले लोग, शहर में एक शादी के रिसेप्शन में गए, 
अंदर गए तो इतने सारे सलाद के आइटम देखकर बाहर आ गए, 
बाहर आकर एक बोला... अभी तो सब्जी भी नहीं बनी है...कटी धरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक लड़की की स्कूटी खराब हो गई 
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेकर गई 
लड़की- मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है 
मैकेनिक- मैडम इंजन में दिक्कत है और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे 
लड़की- अरे, ये छोटी मोटी बातें होती रहती हैं पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज़ 
सुनते ही आउट ऑफ कंट्रोल हुई मैकेनिक की हंसी!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें