फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: चिंटू ने मम्मी से किया ऐसा सवाल, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Fri, 08 Jul 2022 04:09 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय की इतनी कमी हो गई है, लोगों के पास खुद को समय देने का भी समय नहीं है। कई बार तो लोग काम के दबाव में तनाव और अवसाद जैसी मानसिक बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं, कि इन गंभीर बीमारियों के लिए आपको डॉक्टर के पास जाकर हजारों रुपये खर्च न करना पड़े, तो हमारे पास आपके लिए एक बेहद ही कारगर और प्रभावी तरीका है, जिसको अपनाने से आप बिना एक रुपया खर्च किए भी इन बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल हम आपके लिए बहुत मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। नियमित रूप से हंसने से हम अवसाद जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। 

संता अपने बीवी बच्चों के साथ बस में चढ़ा।
कंडक्टर – सभी अपना टिकट लेलें। 
संता – ओ पाजी बच्चों का भी टिकटे लगेगा क्या?
कंडक्टर – हां अगर 8 (उम्र) से ऊपर है तो।
संता – चलो बच गया मेरे तो 6 ही बच्चें हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
'कौन बनेगा करोड़पति' में मुझसे 5 करोड़ का सवाल पूछा गया,
आपकी नजर में दुनिया की सबसे खतरनाक महिला कौन है?
कसम से मैने 5 करोड़ को ठोकर मार दी पर 
नाम नहीं बताया क्यों कि शाम को घर भी जाना था।
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- तुम बहुत खूबसूरत हो।
लड़की- ओह जानू।
लड़का- तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो।
लड़की- सच में?
लड़का- हां।
लड़की- और क्या कर रहे हो अभी?
लड़का- मज़ाक।

4 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
एक बच्चा रो रहा था, उसके पिता ने रोने का कारण पूछा तो बच्चा बोला- 10 रुपये दो, तब बताऊंगा…
पिता ने बेटे को 10 रुपये दे दिए और कहा- अब बताओ बेटे! तुम क्यों रो रहे थे?
बच्चा बोला – मैं तो 10 रुपये के लिए ही रो रहा था, अब मिल गया।
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
संता बंता से- तुम्हे पुलिस ने क्यों पकड़ा?
संता – बैंक लूटने के बाद पैसे वहीं बैठ कर गिनने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया।
बंता – वहीं पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी?
बंता – वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें, बाद बैंक जिम्मेदार नहीं होगा…।
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
चिंटू- मम्मी, आपके लिए मेरी क्या कीमत है?
मम्मी- तू तो लाखों का है मेरे लिए।
चिंटू- उसी लाखों में से 2000 रुपये दे दो न...
फिर मम्मी ने चिंटू की कुटाई की...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
सब्जी वाला सब्जी पर पानी छिड़क रहा था।
काफी देर हो गई।
तो संता ने गुस्से में बोला -
भाई साहब अगर भिंडी होश में आ गई हो तो एक किलो तोल दो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें